गौकशी करते हुए दो रंगे हाथ दबोचे,एक फरार
- गौकशी के दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में
- 180 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद
यशप्रताप राणा/युरेशिया
बड़गांव (सहारनपुर)। शनिवार की अलसुबह पुलिस ने गाँव नूनाबड़ी में छापा मार कर दो लोगों को गौकशी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जबकि इनका एक साथी पुलिस को गच्चा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रनवीर सिंह ने फोर्स के साथ शनिवार की अल सुबह करीब दो बजे नूनाबड़ी निवासी मुस्तफा के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने असलूब पुत्र महबूब व मुस्तफा पुत्र बुन्दु निवासीगण नूनाबड़ी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इनका एक साथी रात्रि अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया पुलिस ने इनके कब्जे से 180 किलो प्रतिबंधित गौ मांस, खाल,गड़ासा,छूरा,रस्सी आदि बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। पशु चिकित्सा अधिकारी देवबंद ड़ा धीरज कुमार को मौके पर बुलाकर मांस की जांच कराई गई , जिसमें बरामद मांस गौमांस के रूप में पुष्टि हुई है।
Comments
Post a Comment