शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति हिरासत में
- Get link
- Other Apps
युरेशिया संवाददाता
मेरठ शास्त्रीनगर सेक्टर दो में 40 वर्षीय शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मृतक महिला की बहन ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा के भाभी के साथ अवैध रिलेशन थे साथ ही बहन ने एक करोड़ रूपये का बीमा भी करवा रखा था जिसके लालच में उसका मर्डर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपित पति को हिरासत में ले लिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। खतौली के अशोक मार्केट निवासी चंदा अरोरा की शादी जून 2012 में नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर दो निवासी संजय लूथरा से हुई थी। चंदा खतौली ब्लॉक के लोहड्डा गांव के प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद रहता था। मायके वालों ने बताया कि कई बार संजय को समझाने का भी प्रयास किया था लेकिन वह नहीं माना। रविवार सुबह करीब तीन बजे संजय ने फोन कर चंदा के निधन की जानकारी दी। वह घर पहुंचे तो देखा उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपित पति को हिरासत में ले लिया। सीओ सिविल लाइन देवेश कुमार ने बताया कि स्वजन की शिकायत पर आरोपित पति को हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
- Get link
- Other Apps