आयुष स्वतंत्र प्रभार मंत्री के अथक प्रयास से 29.715 लंबाई वाले मार्ग के मरम्मत कार्य को मिली स्वीकृति
- Get link
- Other Apps
- जल्द ही होगा मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू
(सोमपाल कश्यप)
चिलकाना(सहारनपुर) जहाँ भाजपा सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है तो वही उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में भी विकास कार्य की गंगा बहाई है और आगे भी कार्य ओर तेजी की साथ होता दिखाई दे रहा है।आपको बताते चले कि जनपद सहारनपुर की विधानसभा नकुड़ विधायक व भाजपा से आयुष स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने हाईकमान को अपनी और से चार जिलों के बड़े मार्गो के मरम्मत कार्य को पत्र लिखा था।जिसमे एक मार्ग जनपद सहारनपुर का भी दिया गया था।जिसमें हाईकमान के द्वारा नकुड़ शाहजहांपुर ,चिलकाना मार्ग के मरम्मत एवं सतह सुधार कार्य के लिए मंजूरी दी जा चुकी है। यह जानकारी आयुष मंत्री डा धर्म सिंह सैनी के करीबी सुशील सैनी निवासी सोंधेबांस,अंकित सैनी निवासी गडोवाला,मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान निवासी नथमलपुर,निर्दोष प्रधान आल्हनपुर आदि ने दी।उन्होंने बताया चिलकाना से शाजहाँपुर तक की 29.715 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 1123.07 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा।इस मार्ग के मरम्मत कार्य के पूरा होने के बाद इस आग से लोगो का आवागमन बढ़ जाएगा और तेज हो जाएगा।क्योकि यह मार्ग हरियाणा की सीमा को भी छूता है।वह इस मार्ग के मरम्मत कार्य के साथ ही विधानसभा नकुड़ क्षेत्र के लगभग दो दर्जन मार्गो के मरम्मत कार्य को भी हाईकमान से स्वीकृति मिल गई है।जिन पर जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।वह यह सब क्षेत्रीय विधायक आयुष स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के अथक प्रयासों से सम्भव हो पाया है।इसके लिए सरसावा देहात मण्डल अध्यक्ष अमरीश राणा,नगर अध्यक्ष सुशील काम्बोज, चिलकाना मण्डल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, विजय सैनी, कल्लू अहाड़ी,निर्दोष प्रधान, बबलू प्रधान, बालेश प्रधान, गुलशन प्रधान, संजय प्रधान, कन्हैया सैनी, समेसिंह टापू,सुशील सैनी,हरीश पंवार, सोनू सैनी, बिजेन्द्र सैनी,प्रताप सैनी,चौधरी देवी सिंह चेयरमैन व क्षेत्र की जनता ने उनका आभार धन्यवाद किया है।
रिपोर्ट:-सोमपाल कश्यप,चिलकाना।
- Get link
- Other Apps