वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर शर्मा के पिता महेश चंद्र कौशिक का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन
महेश चंद्र कौशिक (फाइल फोटो)
युरेशिया संवाददाता
तीतरों(सहारनपुर) विद्यार्थी परिषद के पूर्व छात्र नेता व वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर शर्मा के पिता महेश चंद्र कौशिक का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया भगवान की ऐसी ही मर्जी थी वे 80 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इनके निधन पर पत्रकारों व राजनेताओं ने इनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख शौक व्यक्त किया है जिनकी रसम पगड़ी 30 दिसंबर दिन बुधवार 1 बजे को होनी निश्चित की गई है।शोक सभा में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्र सैन, भाजपा नेता चौधरी कुलबीर सिंह , मंडल अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, किसान सेवा समिती के गजेंद्र चौधरी, और पत्रकार अशोक शर्मा, अरविन्द चौहान, राजेश्वर शर्मा, अरविंद्र टेबक, महानुभाव अमरीश पंडित, नौशाद चौधरी, बिजेंद्र सैनी, राजीव शर्मा ,नीरज वर्मा,उस्मान राव ,अमित बब्बर आदि ने शोक व्यक्त किया।
दैनिक युरेशिया परिवार मृतक की आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना करता है और उनके परिवार को इस क्षति को सहन करने की ईश्वर शक्ति दे। ओम शांति... शांति
Comments
Post a Comment