पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भारतीय किसान संगठन के लोगों ने दिल्ली कूच किया
नानौता। नानौता पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भारतीय किसान संगठन के लोगों ने दिल्ली कुच किया।
इस दौरान किसान संगठन के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि किसानों के जाते वक्त पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी।
नानौता क्षेत्र निवासी भारतीय किसान संगठन जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए दिल्ली कूच किया।
आपको बता दें कि इससे 4 दिन पूर्व में भी भारतीय किसान संगठन जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया था मगर पुलिस प्रशासन ने उन्हें किसान सहकारी चीनी मिल नानौता पर ही रोक दिया था। जिस कारण किसान दिल्ली नहीं पहुंच पाए थे। लेकिन इस बार किसान संगठन के लोगों ने कोई गलती नहीं कि सीधा दिल्ली के लिए चौधरी सतपाल सिंह, ठाकुर मुल्की सिंह, चौधरी कंवर सिंह चेयरमैन, डॉ0 तौफीक सहित दर्जनों किसानों ने कूच किया।
Comments
Post a Comment