गागलहेड़ी पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
युरेशिया संवाददाता
गागलहेडी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 एस चनप्पा के आदेशानुसार ,एसपी सिटी विनित भटनागर के कुशल नेतृत्व मे थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह के दिशा निर्देशन में गागलहेडी कस्बे मे बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क वालों के चालान काट रही है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए अब कोविड 19 के नियमो का सख्ती से पालन करवाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस लगातार अभियान चलाकर लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिग् के प्रति जागरूक कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने अब बिना मास्क बाहर घूमने वालों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क वालो पर चालानी कार्रवाई कर रही है।
कस्बा गागलहेडी चोकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया और कई लोगों के चालान काटकर जुर्माना वसूला। कस्बा गागलहेडी प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि लोगो को स्वयं भी जागरूक होने की जरूरत है। लोगों की जागरूकता से ही संक्रमण को रोका जा सकता है। टीम मे कस्बा गागलहेडी चोकी प्रभारी प्रमोद कुमार चौधरी, एस आई अनिल कुमार, हैडकांस्टेबल इस्लाम ,कास्टेबल अकित पवार, यशवीर सिंह आदि मौजूद रहे है।
Comments
Post a Comment