अब 22, 28 व 29 जनवरी को होगा वैक्सीनेशन

थाना क्षेत्र के गांव सिसैइया साहब के रहने वाले परिमाल सिंह यादव सोसाइटी में सचिव हैं। बिलसंडा में बमरोली रोड पर रामनगर कालोनी में उनका मकान है। छोटा बेटा लोकेन्द्र यादव सिसैइया गांव का प्रधान है। नौ दिसम्बर को लोकेन्द्र की शादी हुई थी। बारात शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में बड़े धूमधाम से गई। खूब स्वागत सत्कार हुआ। दस दिसम्बर को दुल्हन लेकर लोकेन्द्र घर आ गए।
रात को करीब 11 बजे के आसपास लोकेन्द्र ने दो लोगों को फोन किया। बातचीत करने के बाद लोकेन्द्र घर से निकले और फिर वापस नहीं पहुंचे। शादी वाले घर में दूल्हे के अचानक गायब होने से अफरातफरी मच गई। रात को उसकी खोजबीन शुरू हुई। कुछ पता नहीं चला, सुबह होते ही परिजन थाने पहुंच गये। बड़े भाई जोगेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज खंगाली
मामला ग्रामप्रधान और दूल्हे से जुड़ा होने के बाद पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुये सबसे पहले लोकेन्द्र की सीडीआर निकलवाई। 10 बजकर 46 मिनट और 10 बजकर 52 मिनट पर एक मिनट से कम दो अंतिम काल बिलसंडा के ही लोगों की सामने आईं। जिनसे पुलिस ने पूछताछ शुरु की है। सीसीटीवी फुटेज में भी घर से निकलने की बात सामने आई है।
दुल्हन का रोकर बुरा हाल, ससुराली पहुंचे
शादी कर घर आई नई नवेली बहू के लिये अपने पति का अचानक गायब होना बड़े सदमे से कम नहीं है। उसका रोकर बुरा हाल है। मां, भाई, बहन सभी परेशान हैं। शाहजहांपुर से बहू के परिजन भी दामाद के गायब होने की सूचना पाकर सीधे बिलसंडा पहुंच गये। तमाम लोग प्रधान के घर पहुंचकर घटना जानकर सलामती की दुआ कर रहे हैं।
सीडीआर निकलवाई गई है। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। जिन लोगों से अंतिम बार बात हुई उनसे भी हम पूछताछ कर रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा होगा।- बिरजाराम इंस्पेक्टर बिलसंडा