विनायक विद्यापीठ के छात्र रिकान्त नागर ने राज्य स्तर पर प्राप्त किया प्रथम स्थान

![]() |
मिठाइयां बांटते हुए भाजपा पदाधिकारी |
बहसूमा। मेरठ सहारनपुर मंडल से शिक्षक स्नातक से विजई हुए भाजपा प्रत्याशी शिक्षक सीट से श्रीचंद शर्मा स्नातक सीट से दिनेश कुमार गोयल की जीत पर बहसूमा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। रविवार को दुर्गा मंदिर के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा शिक्षक सीट से विजई हुए श्रीचंद शर्मा स्नातक सीट से दिनेश कुमार गोयल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर भाजपा नेता अमित गोयल ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं ने 48 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहली बार भाजपा से श्रीचंद शर्मा एवं दिनेश कुमार गोयल को भारी मतों से विजई कर एमएलसी बनाया गया। यह उनकी जीत नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लोगों की जीत है। भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। इस सरकार में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य हो रहे हैं। अन्य दल इन से घबराकर तरह-तरह के आरोप लगाकर बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार भाजपा की होगी। इस मौके पर भाजपा नेता अमित गोयल, वीरेंद्र चौधरी, डॉ नरेश धीमान, सौदान सिंह, अमरजीत चौधरी, विनोद अग्रवाल, कालू देशवाल, जयविंदर चौधरी, ऋषभ गोयल, शम्मी बत्रा आदि लोग शामिल रहे।