विवाहिता से 17 शराबियों ने किया गैंगरेप, पति को बनाया बंधक!
- राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, राज्य पुलिस को 2 महीने के भीतर जांच पूरी करने के दिये निर्देश
रांची (एजेंसियां), झारखंड के दुमका जिले में एक महिला के साथ उसके पति की उपस्थिति में 17 लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु करदी है। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक इलाके में हुआ जब 5 बच्चों की मां अपने पति के साथ मेले से घर लौट रही थी तो आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। उन्होंने उसके पति को बंधक बनाया और उसके साथ बलात्कार किया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान छेड़ दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी नशे में थे। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग ने बृहस्पतिवार को राज्य पुलिस को 2 महीने के भीतर मामले की जांच पूरी करने को कहा।
Comments
Post a Comment