’पराक्रम दिवस (नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयन्ती 23 जनवरी) की पूर्व संध्या पर वेंक्टेश्वरा में ’’नेताजी एक वैचारिक क्रान्ति’’ विषय पर सेमीनार एवं उनके स्वतन्त्रता संघर्ष पर ’’विशाल पोस्टर प्रर्दशनी’’

सरधना ।थाना क्षेत्र के भमोरी गांव में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया। बता दें कि शादी समारोह खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। जिसमें कई दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती भी किया गया।
दरअसल भमोरी निवासी रविन्द्र पुत्र टीका की पुत्री की शादी के दौरान यह मामला हुआ। बारात सहारनपुर के नानौता के निकट एक गांव से आई थी। शुक्रवार देर शाम खाना खाने के बाद सभी लोग विदाई समारोह में व्यस्त थे। तभी एक के बाद एक कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी। कई लोगों को गांव में स्थानीय स्तर पर दवाई दिलवाई गयी तो कई दर्जन लोग को सरधना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बारात लौटने के बाद बारातियों के भी बीमार होने की सूचना आने लगी। घटना की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी सरधना ने गांव का दौरा किया। हालांकि उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।