ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलो से हो सकता है बड़ा हादसा

![]() |
गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाते ग्रामीण |
बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के झुनझुनी गांव मे रहमापुर मार्ग पर स्थित एक किसान के गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें लगभग 3 बीघा गन्ने की फसल जलकर स्वाहा हो गई। आसपास खेतों पर काम कर रहे अन्य किसानों ने मिट्टी पानी डालकर आग को बुझाया। किसान ने प्रशासन से जले गन्ने की फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग की है। बताते चलें कि शनिवार की दोपहर किसान महक सिंह पुत्र जगदीश के गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें अन्य खेतों पर काम कर रहे किसानों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर मिट्टी पानी डालकर काबू पाया। लेकिन तब तक किसान की 3 बीघा गन्ने की फसल जलकर स्वाहा हो गई। पीड़ित किसान का कहना है कि बीती 16 नवंबर को भी उसकी 3 बीघा गन्ने की फसल में किसी ने आग लगा दी थी। किसान ने थाने में तहरीर देकर तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।