सतीश चंद त्यागी बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में नगर अध्यक्ष
- प्रदेश अध्यक्ष रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
- युरेशिया संवाददाता
खरखौदा । नगर में बस स्टैंड पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों की एक सभा का आयोजन कर नगर इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल रहे।
नगर स्थित मैन बस स्टैंड पर शुक्रवार को सुरेश चंद त्यागी मार्किट में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत की एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष द्वारा गठित की गई नगर इकाई में मनोनित किए गए संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के द्वारा की गई। जिसमें सतीश चंद त्यागी को नगर अध्यक्ष मनोज सिंघल महामंत्री माया प्रकाश गोयल कोषाध्यक्ष महकार प्रधान संरक्षक नियुक्त किया गया है । कार्यक्रम का संचालन संदीप त्यागी के द्वारा किया गया। इस मौके पर फरमूद खांन व शमशाद विमल गुप्ता हरिओम शर्मा रोहित गुप्ता युवा नगर इकाई अध्यक्ष संदीप त्यागी उर्फ़ गोल्डी सतीश अग्रवाल पुनित निमेष हर्षित गर्ग अजय ज्वैलर्स रोमन त्यागी आनंद अकबर बली मौहम्मद आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment