कुडा डालने को लेकर संघर्ष छ: से अधिक लोग घायल
सुनील चौहान/युरेशिया
बागपत जनपद के ब्रहमणरवा पुटठी गांव में शुक्रवार को कुडा डालने को लेकर दो पक्षो में संघर्ष हो गया। जिसमें छ: से अधिक लोग घायल हो गये है। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को गिरफतार किया है। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई गई है
मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के ब्रहमणरवा पुटठी गांव का है। जहां के रहने वाले दो पक्ष मकान के सामने कुडा डालने को लेकर आपस में भिड गये। देखते ही देखते दोनो और से लोग आमने आमने आ गये और पथराव करने लगे। जिसमें धारदार हथियार भी चले इस झगड़े पथराव में छ: से अधिक लोग घायल हुए है। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है दोनों ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं आएगी तहरीर के आधार पर जांच कर कारवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment