’पराक्रम दिवस (नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयन्ती 23 जनवरी) की पूर्व संध्या पर वेंक्टेश्वरा में ’’नेताजी एक वैचारिक क्रान्ति’’ विषय पर सेमीनार एवं उनके स्वतन्त्रता संघर्ष पर ’’विशाल पोस्टर प्रर्दशनी’’

यूरेशिया संवाददाता
मेरठ-शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए टाउन हॉल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में मौन धरना देकर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। मजदूरों, गरीबों और वंचितों के साथी अजय कुमार लल्लू को जल्द न्याय मिलेगा। उन्होने कहा कि योगी आदित्यनाथ गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक कायरता का परिचय दे रहे है।प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए प्रदेश व्यापी मौन प्रतिवाद किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के अपराध में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किये गए हैं। पूरे प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए मौन प्रतिवाद कर रहे है।कांग्रेस लल्लू को गिरफ़्तार करने के खिलाफ सेवा सत्याग्रह चला रही है। जिसके तहत पिछले 7 दिनों में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।
मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे लल्लू को जरूर इंसाफ मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 90 लाख से अधिक लोगों को भोजन और राशन दिया गया। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश के बाहर मदद की गई।
मौन धरने में प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, सपना सोम, योगाश राणा, राकेश मिश्रा, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, शुएब सबरी,नफीस सैफी आदि उपस्थिति थे।