2 6 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली पर आदेश पारित करना हमारा काम नहीं : सुप्रीम कोर्ट

यूरेशिया संवाददाता
मेरठ मंडल के 6 जिलों में कोरोना रफतार खतरनाक होती जा रहीं है। इस स्थिति में आम लोगों को विशेष तौर से सतर्क रहने की जरूरत है। संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 2671 केस कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने कोरोना संक्रमण को लेकर फार्मूला दिया है। उन्होंने कहा है कि आम लोगों को यह भी समझना होगा कि लॉकडाउन में अनलॉक-1 का आदेश है। लॉकडाउन खत्म नहीं हुआ है। 30 जून तक लॉकडाउन है।
शनिवार को कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने मेरठ मंडल की स्थिति को मीडिया के सामने स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि मंडल में अब तक 2671 केस आ चुके हैं। 1049 अब सक्रिय केस हो चुके हैं। 1527 केस रिकवर हो चुके हैं। ये लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, लेकिन हाल के दिनों में काफी तेजी से संक्रमण बढ़ा है। ऐसा एक जून से अनलॉक होने के कारण हुआ है।
लोगों का आना-जाना बढ़ गया है। मंडल में कोरोना संक्रमण खतरनाक स्थिति में है। इस बात को आम लोगों को समझना होगा। आम लोग अभी इस बात को समझ नहीं पा रहे। उन्होंने कहा कि लोग यह समझ लें कि लॉकडाउन खत्म नहीं हुआ है। केवल आवश्यक सेवाओं, सुविधाओं के लिए अनलॉक-1 लागू किया गया है। अनलॉक का आम दिनों की तरह प्रयोग न करें। इसी में सभी की सुरक्षा है। इसलिए अपने घरों में रहे और सुरक्षित रहे।