ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलो से हो सकता है बड़ा हादसा

यूरेशिया संवाददाता रोमन त्यागी
खरखौदा। कस्बा खरखौदा मे भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे परिवार सम्पर्क अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों के लिए लिखित पत्र सभी जनों को सोशल डिस्टेंस नियम का पालन करते हुए घर-घर जाकर मास्क वितरण किये एवं उनसे अपील की कि सभी लोग घर पर ही सुरक्षित रहे।
केंद्र सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर तथा उत्तर प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचाव के लिये जागरूक होना अति आवश्यक है। सब कुछ भूलकर पूरा देश मोदी के साथ खड़ा है। वैश्विक महामारी के कारण ये संकट की घड़ी तो है लेकिन हम सब देशवासियो के लिए ये संकल्प की घड़ी भी है। कस्बे में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में मास्क वितरित किये गए।
इस दौरान मुख्य रूप से रोहित त्यागी ,प्रमोद शास्त्री ,रामकुमार त्यागी ,सतबीर त्यागी , अमरीश त्यागी ,अनुराग त्यागी ,सुधीर त्यागी , खजान त्यागी ,नरेश त्यागी लोग मौजूद रहे