’पराक्रम दिवस (नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयन्ती 23 जनवरी) की पूर्व संध्या पर वेंक्टेश्वरा में ’’नेताजी एक वैचारिक क्रान्ति’’ विषय पर सेमीनार एवं उनके स्वतन्त्रता संघर्ष पर ’’विशाल पोस्टर प्रर्दशनी’’

यूरेशिया संवाददाता
मवाना-शुक्रवार को मेरठ जिले के मवाना नगर मण्डल में भाजपा युवा मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री अमल खटीक ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे परिवार सम्पर्क अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों के लिए लिखित पत्र सभी जनों को सोशल डिस्टेंस नियम का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइज़र वितरित किये गए। भाजपा नेता अमल खटीक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक करोड़ परिवारों तक जाने का काम कर रही है। जिसमें आम जनमानस को जागरूक कर उन्हें मास्क ओर सैनिटाइजर उपलब्ध कराना पार्टी की प्राथमिकता है। इस महामारी से बचाव के लिये जागरूक होना अति आवश्यक है। सब कुछ भूलकर पूरा देश मोदी के साथ खड़ा है। वैश्विक महामारी के कारण ये संकट की घड़ी तो है लेकिन हम सब देशवासियो के लिए ये संकल्प की घड़ी भी है।
जिला कोषाध्यक्ष नीरज गोयल ने कहा कि आम जनमानस ने भारतीय जनता पार्टी की इस पहल को काफी सराहा है।
जिला कोषाध्यक्ष नीरज गोयल, भाजयुमो जिला मंत्री गौरव राणा, भाजयुमो उपाध्यक्ष मयूर रस्तौगी मौजूद रहे।