विनायक विद्यापीठ के छात्र रिकान्त नागर ने राज्य स्तर पर प्राप्त किया प्रथम स्थान

विश्व बंधु शास्त्री
बड़ौत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों तथा प्रधानमंत्री के निर्णयों से जन-जन को अवगत कराने के लिए भाजपा पूरे देश में 11 जून से 15 जून तक परिवार संपर्क अभियान चला रही है।
जिले के सभी मंडलों के बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के उपलब्धियों का पत्रक तथा मास्क घर घर बांट रही है साथ ही करोना के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी जनपद बागपत के जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में बड़ौत नगर अध्यक्ष अमित जैन व नगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जैन के साथ बड़ौत नगर के पुराना जैन स्थानक के बूथ नंबर 122 और 130 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया कार्यकर्ताओ द्वारा बूथ पर परिवारों को मोदी जी का संदेश समझाया गया तथा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में चलायी जा रही जन योजनाओ को भी परिवारों के समक्ष रख गया।
इस दौरान संपर्क अभियान में राकेश जैन ने कहा कि सरकार हर मोर्चों तथा चुनौतियों का सामना अडिग निडर और साहस से करने को तैयार है। जनता की भलाई तथा देश की एकता अखंडता एवं सम्मान के प्रति प्रधानमंत्री मोदी एवं पार्टी की सोच स्पष्ट एवं पारदर्शी है। भाजपा अपने पिछले कार्यकाल में सर्जिकल स्ट्राइक एअर स्ट्राइक तथा वन रैंक वन पेंशन वन नेशन वन टैक्स किसानों के लिए फसलों के मूल्य निर्धारण की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा किया है।
बड़ौत देहात मंडल के गाँव वाजिदपुर में पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकताओं नें 168, 169 व 170 बूथ पर लोगों को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के सफल प्रथम वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी के पत्रक व मास्क बांटे। परिवार संपर्क अभियान में नीरज शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल में धारा 370 समाप्त की गई। तीन तलाक बिल आतंकवाद पर प्रभावी अंकुश के लिए आतंकवाद निरोधक नया कानून लागू किया गया। राम मंदिर निर्माण की सभी बाधाएं दूर करने का ऐतिहासिक कार्य किया।
इस दौरान जिला मंत्री दिपक भारती, सचिन जैन, मंडल अध्यक्ष सत्यबीर सिंह, मंडल महामंत्री मास्टर सत्येंद्र तोमर, मिडिया प्रभारी पवन शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष चरण सिंह कश्यप आदि मौजूद रहें।