’पराक्रम दिवस (नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयन्ती 23 जनवरी) की पूर्व संध्या पर वेंक्टेश्वरा में ’’नेताजी एक वैचारिक क्रान्ति’’ विषय पर सेमीनार एवं उनके स्वतन्त्रता संघर्ष पर ’’विशाल पोस्टर प्रर्दशनी’’

यूरेशिया संवाददाता
मेरठ-जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आफाक खाँ का सुभारती मेडिकल कॉलेज मे इंतकाल हो गया। मंगलवार की सुबह आफाक खाँ की तबीयत खराब होने पर इनको भर्ती कराया गया था। आफाक खाँ को खाँसी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में दो पुत्र व एक पुत्री है। उनके बड़े बेटे महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष भी रहे है।वर्तमान में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कोर्डिनेटर हैं।आफाक खान के हेमवती नंदन बहुगुणा व मोहसिना किदवई से पारिवारिक रिश्ते थे। उनके इंतकाल पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, महासचिव वीरेन्द्र सिंह गुड्डू, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन उत्तर प्रदेश शाहनवाज आलम, पूर्व एमएलसी नसीब पठान ने अपना शोक सन्देश भेज कर अपनी सवेदना व्यक्त की है। उनके इंतकाल पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी, विनोद मोघा, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, यूसुफ कुरैशी, अशोक भारती, नसीम कुरैशी, अनिरुद्ध त्यागी, आदित्य शर्मा, सतीश शर्मा, डॉ प्रदीप अरोड़ा, हेमचन्द ठेकेदार, अब्दुल वाहिद, रोहित राणा, संजय कटारिया, गोलू भाई, अनिल शर्मा, आसाराम, सलीम पठान आदि ने शोक व्यक्त