’पराक्रम दिवस (नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयन्ती 23 जनवरी) की पूर्व संध्या पर वेंक्टेश्वरा में ’’नेताजी एक वैचारिक क्रान्ति’’ विषय पर सेमीनार एवं उनके स्वतन्त्रता संघर्ष पर ’’विशाल पोस्टर प्रर्दशनी’’

यूरेशिया संवाददाता
फलावदा-गुरुवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष डॉक्टर अब्दुल समद अंसारी के आवास पर नवनियुक्त अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद वसी अहमद रिज़वी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओ की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सैयद वसी अहमद रिजवी को अल्पसंख्यक विभाग का पार्टी हाईकमान द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। डॉक्टर अब्दुल समद अंसारी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखते हुए पदों से मनोनीत किया है। मूल रूप से फलावदा क्षेत्र के अमरौली उर्फ़ बड़ागांव निवासी सैयद वसी अहमद रिजवी को अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर आसिफ रिज़वी, बाबर खान, नौशाद अंसारी, आस मौहम्मद, कसीम, अनीस अंसारी आदि मौजूद रहे।