पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर के पैर में लगी गोली
- कटान के लिए जा रही जिंदा गाय, तमंचा व कारतूस बरामद
- चार के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
यूरेशिया संवाददाता
फलावदा-पुलिस ने गौकशी पर अंकुश लगाने के लिए गौ तस्करों के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया। अभियान में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गौ तस्कर के पैर मे गोली मारकर तीन को गिरफ्तार किया। जबकि एक गौ तस्कर भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी राकेश कुमार पुंडीर ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र में गौकशी पर अंकुश लगाने के लिए गौ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ गौ तस्कर गाय को कटान के लिए ले जा रहे है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। पुलिस को अपनी ओर आते देख गौ तस्करों ने पुलिस पर फायर शुरू कर दिये। अपनी आत्मरक्षा में पुलिस ने फायर किया तो पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी मतीन पुत्र वाहिद निवासी नगला हरेरु के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि नगला हरेरु के ही वसीम व साजिद पुत्रगण वाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी वसीम पुत्र इस्तेकार निवासी महलका भागने में सफल रहा। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल मतीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। दोनो गौ तस्कर साजिद व वसीम को पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने गौ तस्करों के पास से एक जिंदा गाय, गौकशी करने का सामान, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध अवैध अस्लाह, गौवध अधिनियम तथा पुलिस पार्टी पर फायर करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
Comments
Post a Comment