बागपत में जन सेवा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या
विश्व बंधु शास्त्री
बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के किरठल गांव में सोमवार को एक जन सेवा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी।
यह जानकारी सोमवार को पुलिस सूत्रों ने दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे दीपक अपने जन सेवा केंद्र पर बैठा हुआ काम कर रहा था, इसी बीच गांव का ही रिटायर्ड फौजी पवन अपनी दोनाली बंदूक लेकर जन सेवा केंद्र पर पहुंचा और दीपक से कहासुनी करने लगा। कुछ देर तक तो दीपक उसे समझाता रहा लेकिन पुलिस के मुताबिक, फौजी ने दीपक पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वही गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई और लोग घरों से बाहर निकलकर उसी ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने फौजी को पकड़ने का प्रयास किया मगर वह उनके चंगुल से बंदूक समेत भाग निकला। परिजन व अन्य लोग घायल को उपचार के लिए बड़ौत लेकर पहुंचे जहाँ उपचार के दौरान घायल की मृत्यु हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंची और नशे में धुत आरोपी फौजी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसकी दोनाली बंदूक भी कब्जे में ले ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Comments
Post a Comment