4 दिन से लापता युवक की गुमशुदगी की दी तहरीर

यूरेशिया संवाददाता ताज मोहम्मद
मेरठ-जली कोठी पर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि के बाद सील करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट और दरोगा घायल घायल हो गए। शनिवार को दिल्ली गेट थाना क्षेत्र के जली कोठी पर करोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉट स्पॉट बनाए एरिया को सील करने गई थी। पुलिस के साथ प्रशासन की टीम भी मौजूद थी। एरिया को सील करने के लिए पुलिस बल्ली लगा रही थी तभी कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसे लेकर भगदड़ मच गई एक पत्थर सिटी मजिस्ट्रेट के हाथ में लगा। जबकि पत्थर लगने से दरोगा मुकेश घायल हो गए। उसके बाद आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस बुलाई गई। एसपी सिटी आरएएफ के साथ मौके पर पहुंचे। एरिया को सील कराने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही पथराव करने वाले उपद्रवियों की धर पकड़ भी की जा रही है। वही भारतीय उद्योग विकास व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा नेता काजी शादाब ने शनिवार को जली कोठी पर असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस प्रशासन की टीम पर किये गए पथराव की कड़े शब्दों में निंदा की। पुलिस प्रशासन पर पथराव करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगो से पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करने की अपील की।