सावधान: बिना मास्क लगाये घूमने वालो पर पंचायत लगाएगी पेनल्टी
- Get link
- Other Apps
- अनाउंस कराकर नगर वासियों को किया गया जागरूक
यूरेशिया संवाददाता ताज मोहम्मद
फलावदा-नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को अनाउंस किया गया कि नगर का कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए घूमता नजर आया तो नगर पंचायत द्वारा उस पर पेनल्टी लगाई जाएगी। वही नगर पंचायत कर्मचारी निरंतर नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हुए है। मंगलवार को भी सफाई कर्मचारियों ने पीपीई किट पहनकर नगर के नैडू मार्ग, मवाना रोड, बातनौर मार्ग, खतौली मार्ग आदि स्थानों पर सैनिटाइज किया। वही नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह नगर के लोगों से निरंतर अपील कर रही है कि बिना किसी कार्य के घर से बाहर ना निकले। अपने घरों में अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहे। निरंतर साबुन से हाथ धोते रहे। बाहर निकलते समय मास्क लगाकर निकले। सोशल डिस्टेंस का प्रयोग करें। हाथों को सैनिटाइज करते रहे। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे। अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि मंगलवार को अनाउंस के जरिए नगर वासियों को सूचना दी गई है कि अगर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए घूमता नजर आ तो नगर पंचायत उस व्यक्ति पर पेनल्टी लगाएगी। इसलिए बाहर निकलते समय मास्क लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मास्क लगाने के लिए नगर वासियों को जागरूक किया गया है।
- Get link
- Other Apps