भाजपा जिला अध्यक्ष ने जरूरतमंदों में बांटा राशन
- Get link
- Other Apps
बड़ौत में राशन वितरण करते भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल सिंह
विश्व बंधु शास्त्री
बागपत। करोना संक्रमण के चलते जिले में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जरूरतमंद गरीबों मजदूरों को राहत सामग्री बांटने के काम में जुटे हुए हैं। लॉक डाउन के बाद से ही शुरू हुआ यह सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिहं अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में जरूरतमंदों को लगातार खाने की सामग्री बांट रहे हैं। रविवार को भी उन्होंने बाल्मीकि बस्ती में राशन बांटा। जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पार्टी के कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद कर रहे है। क्षेत्र में कार्यकर्ता गाँव गाँव घर घर जाकर गरीबों जरूरतमंदों को लगातार भोजन करा रहे है। कोई भी गरीब भूखा न रहने पाए। प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के इसी सपने को पूरा करने के लिए दिनरात लगे हुए हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि उनके आस—पास कोई भूख दिखाई दे तो उसे भोजन कराएं। एसडीएम दुर्गैश मिश्र, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित जैन, समाज सेवी शैलेश तोमर, दीपक बामनौली, महामंत्री बिजेन्द्र शर्मा, मिडिया प्रभारी पवन शर्मा, अनिल महादेव, विक्रान्त चौधरी, प्रशांत भारद्वाज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Get link
- Other Apps