जिला कारागार मेरठ में जेनस्टार फाउंडेशन , अंगूरी देवी संस्था के सहयोग से कारागार मैं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
यूरेशिया संवाददाता
मेरठ। गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज जिला कारागार मेरठ में जेनस्टार फाउंडेशन , अंगूरी देवी संस्था के सहयोग से कारागार निशुल्क कैंप में बन्दियों की आंखों की जाँच, ब्लड शूगर की जांच, ब्लड प्रेशर की जांच की गयी। जिनमे 48 पुरूष व 32 महिला बंदियों की निःशुक जांच की तथा जिन बंदियों की आंखे कमजोर पायी गयी, उन्हें जेनस्टार की तरफ से सीघ्र ही चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा आई जी द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए मनोनीत, जेल अधीक्षक डॉक्टर बी पी पांडेय व डिप्टी जेलर विकास कटारिया व को उत्कृष्ट कार्य के लिए जेनस्टार फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। कैम्प लगाने में जेल अधीक्षक बी पी पांडेय, वह जेलर राजेंद्र सिंह जेनस्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष रजनीश कौशल व सचिव अंकुर सहारण, कोषाध्यक्ष विनेश जैन, पार्षद सचिन त्यागी, अंगूरी देवी से डॉक्टर सुनील सागर, सुखबीर सिंह व जेल के डॉक्टरों का सहयोग रहा।
Comments
Post a Comment